Gaya Crime: गया में भारी मात्रा में मिला विस्फोटक, बम निरोधक दस्ता ने किया नष्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gaya News: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान के दौरान गांव तारचुआं के घने जंगल में 20 किलोग्राम विस्फोटक एवं विस्फोटक बनाने वाली सामग्री बरामद किया गया है.

ये सामान हुए बरामद
पुलिस के अनुसार, बरामद समानों में 15 प्रेशर कुकर, 8 गैस सिलिंडर, इलेक्ट्रिक एक्सपोलडर 01, स्टील कंनटेनर बड़ा 01, 02 किरोसिन स्टोव, 84 छोटा स्टील कंनटेनर, 01 एलकाइन बैट्ररी, 01 ड्रील मशीन, 20 ड्रील मशीन के बीट, 24 बंडल वायर, 22 स्टील टीफिन बाक्स, 60 अलमुनियन फॉल शामिल हैं.

इसके अलावा 03 किलोग्राम प्लास्टर पेरिस, 110 डिस्पोजल सिरींच, 132 लोहे के पाइप सॉकेट, 50 पैकेट मिथाइल पैराथियान पॉलीटेक्स, 01 बंडल रेशम धागा, 54 आइरन कॉनीकल पाइप सॉकेट इत्यादि शामिल हैं. बरामद विस्फोटक को बम निरोधक दस्ता द्वारा उसी स्थान पर नष्ट किया गया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This