Pakistan: पाकिस्तान में सड़क हादसा, दो वाहनों की भिड़ंत, 9 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पेशावरः पाकिस्तान से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हदास उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ है. जानकारी के अनुसार, पख्तूनख्वा प्रांत में एक पैसेंजर कोच और ट्रेलर कोच के बीच भिड़ंत हो गई. इस दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा करक जिले के अंबेरी कल्ले चौक पर सिंधु राजमार्ग पर एक ट्रेलर और एक यात्री कोच के साथ हुआ.

पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण हुई दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस और बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने हादसे में नौ यात्रियों की मौत पर दुख जताया है.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि दुर्घटना में घायल यात्रियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएं. गंडापुर ने आगे कहा, ‘हम सिंधु राजमार्ग दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के दुख को साझा करते हैं.’

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This