Maha Kumbh 2025 Snan: पहले अमृत स्नान के लिए घाट पहुंचे महानिर्वाणी-अटल अखाड़े के संत, लगाएंगे डुबकी

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Maha Kumbh 2025 Snan: महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. देश के कोने-कोने से श्रद्धालु  संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना पहुंच रहे हैं. कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है. चारों ओर आध्यात्मिकता का प्रकाश और धर्म की गूंज है. आज मकर संक्रांति पर्व पर अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े नौ घंटे तक चलेगा. शिविर से निकलने और वापस आने में 12 घंटे से भी अधिक समय लगेगा.

संतों का जत्था स्नान के लिए निकलता हुआ

महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान के लिए अखाड़ों ने जुलूस शुरू कर दिया है. सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के साधु आज त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाएंगे. संतों का जत्था स्नान के लिए निकला है. पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के संतों के साथ महामंडलेश्वर स्नान के लिए निकले.

आज लगभग 3-4 करोड़ लोग पवित्र स्नान करेंगे’

आचार्य महामण्डलेश्वर, श्रीपंचायती निरंजनी अखाड़ा स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया, ‘राजसी शाही स्नान देव दुर्लभ है, देवताओं को भी दुर्लभ है. आज सूर्य उत्तरायण होंगे इस तिथि की प्रतीक्षा देश के सभी संत करते हैं. भारतीय परंपरा में इस स्नान को लेकर बड़ा कौतूहल रहता है. इस स्नान को देखने के लिए देवता भी तरसते हैं. आज लगभग 3-4 करोड़ लोग पवित्र स्नान करेंगे.’

अखाड़े के संतों का आना शुरू

त्रिवेणी संगम पर अमृत स्नान के लिए एक के बाद एक अखाड़े के संतों ने आना शुरू कर दिया है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This