मां ब्रह्माणी मंदिर को दिया जाएगा भव्य रूप, परिवहन मंत्री ने एसडीएम के साथ किया निरीक्षण

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Ballia: प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को नगर से सटे ब्रह्माइन स्थित  के मंदिर व आसपास का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा को साथ लेकर मंत्री दयाशंकर सिंह ने यहां सुंदरीकरण आदि विकास कार्यों पर मंथन कर इसे जल्द मूर्त रूप देने के निर्देश दिए। मंत्री ने सबसे पहले मां ब्रह्माणी का दर्शन-पूजन किया और लोगों के खुशहाली की कामना की।

मंत्री ने कहा कि लोक आस्था से जुड़ी मां ब्रह्माणी देवी के मंदिर को जल्द ही भव्य रूप दिया जाएगा। मंदिर के सुंदरीकरण के साथ ही आसपास के रास्तों का भी जल्द कायाकल्प होगा। इस बीच मंत्री ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान मुरलीधर यादव व ग्रामीणों से यहां के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा किया और तत्काल प्रस्ताव देने को कहा।

एसडीएम के साथ मंत्री ने आसपास के रास्तों का निरीक्षण कर इसे चौड़ा व अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां जमीन की व्यवस्था कराकर पार्किंग भी बनाया जाए। साथ ही यहां से एक रास्ता बसंतपुर कूड़ा निस्तारण केंद्र तक बनाने के लिए भी आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि यह मंदिर काफी प्राचीन है जिससे यहां हरसंभव विकास किया जाएगा। यहां प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए इसके कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां जरूरत पड़े तो जमीन आदि की खरीद भी की जाए उसके लिए पैसे की व्यवस्था शासन स्तर से कराया जाएगा।
एसडीएम ने यहां तत्काल मापी आदि कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व प्रमुख बब्बन सिंह रघुवंशी, गुड्डू राय, अरुण सिंह आदि मौजूद रहें।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This