Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स‍-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी आज घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है. बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान यह हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा. अजा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त लेकर 76,138.24 पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी (NSE Nifty) इस समय 0.28 प्रतिशत यानी 63.20 अंक की बढ़त लेकर 23,020 के स्‍तर पर कारोबार करता दिखा.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 0.36 प्रतिशत यानी 255 अंक की बढ़त लेकर 76,152 पर कारोबार करता दिखाई दिया. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर, जबकि 8 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए. निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान पर, 17 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार करते दिखे.

निफ्टी के शेयरों का हाल

आज निफ्टी में लिस्‍टेड शेयरों पर नजर डालें तो सबसे अधिक तेजी बजाज-ऑटो में 4.33 प्रतिशत की दर्ज की गई है. इसके अलावा बीईएल में 1.57 प्रतिशत, इन्फोसिस में 1.52 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प में 1.27 प्रतिशत और विप्रो में 1.12 प्रतिशत की तेजी दिखी. वहीं, सबसे अधिक गिरावट टाटा कंज्यूमर में 0.96 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ में 0.64 प्रतिशत, जेएसडबल्यू स्टील में 0.62 प्रतिशत, एनटीपीसी में 0.55 प्रतिशत और ब्रिटानिया में 0.52 प्रतिशत दिखीः

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्‍टोरल सूचकांकों की तो आज शुरुआती कारोबार में एक को छोड़कर सभी सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते दिखे. सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.09 प्रतिशत की देखी गई. इसके अलावा निफ्टी आईटी में 1.73 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.84 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.64 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.52 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.05 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.83 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.16 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.46 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.50 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.44 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.60 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.24 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.49 प्रतिशत की तेजी दिखाई दी. वहीं, निफ्टी एफएमसीजी में 0.60 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली गिरावट, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए आज के ताजा रेट

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This