वेस्ट बैंक में इजरायली सेना ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, मारे गए दो फलस्तीनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यरुशलम: इजरायल और हमास के बीच एक तरफ जहां संघर्ष विराम जारी है, वहीं दूसरी ओर इजरायली सेना एक्टिव मोड में है. मंगलवार रात और बुधवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक पर इजरायली गोलीबारी में दो फलस्तीनी मारे गए हैं. इस बारे में फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है. मंत्रालय के अनुसार, तुलकरम में हुई फायरिंग में 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और जेनिन में हुए एक अन्य हमले में 25 वर्षीय का एक शख्स मारा गया.

इजरायल आर्मी

इजरायल की सेना ने नहीं दिया बयान
अपनी रिपोर्ट में फलस्तीनी मंत्रालय यह नहीं बताता है कि हताहतों में कितने आम नागरिक और कितने लड़ाके हैं. इस संबंध में इजरायल की सेना ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. मालूम हो कि इजरायल ने इससे पहले हाल ही में वेस्ट बैंक में दो आतंकियों को ढेर कर दिया था.

आतंकियों को इजरायली सेना ने किया था ढेर
इजरायली सेना ने इस कार्रवाई को लेकर कहा था कि वेस्ट बैंक के बुरकिन गांव में एक इमारत में सैनिकों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकी मारे गए. आतंकियों ने वेस्ट बैंक में इजरायलियों को ले जा रही बस पर हमला किया था. इस हमले में तीन लोग मारे गए थे और 6 अन्य घायल हुए थे. इजरायल की सेना ने इसी आतंकी हमले का बदला लिया था.

Latest News

01 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

01 September 2026 Ka Panchang: 1 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जो सुबह...

More Articles Like This