सपा सांसद के फूट-फूटकर रोने को CM योगी ने बताया नौटंकी, कही ये बात

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

लखनऊ: रविवार को अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोने लगे, जिसका वीडियो सामने आया है. मालूम हो कि अयोध्या में एक दलित युवती की नृशंस हत्या हो गई थी और उसका नग्न अवस्था में शव मिला था. ऐसे में युवती की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी. इसी मामले को लेकर अवधेश प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रोने लगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवधेश प्रसाद के इस तरह से रोने को नौटंकी बताया है और कहा है कि इस घटना की भी जब जांच होगी तो इसमें भी सपा का कोई दरिंदा जरूर शामिल होगा. सीएम योगी ने कहा, ‘सपा हर माफिया के साथ है और उसके पीछे खड़ी होती है. जो भी कोई घटना होती है, उसमें सपा का हाथ होता है या वह शामिल होती है. अयोध्या में एक बेटी के साथ घटना हुई है, जब जांच होगी तो जो नौटंकी आज इनका सांसद कर रहा है, इसमें भी कोई सपा का दरिंदा जरूर शामिल होगा.’

राहुल गांधी का बयान भी आया सामने
दलित युवती की हत्या पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘अयोध्या में दलित बेटी के साथ हुई अमानवता और उसकी नृशंस हत्या हृदयविदारक और बहुत शर्मनाक है. तीन दिनों से गूंजती बच्ची के परिवार के मदद की पुकार पर अगर प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो शायद उसके जीवन की रक्षा हो सकती थी. एक और बेटी के जीवन का इस घिनौने अपराध से अंत हो गया. आखिर कब तक और कितने परिवारों को इस तरह रोना-तड़पना पड़ेगा?’.

Latest News

09 February 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This