MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में टेंट में लगी आग, फायरकर्मियों ने बुझाया

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MahaKumbh 2025: रविवार की सुबह महाकुंभ मेला क्षेत्र में शिविर के टेंट आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह सिलेंडर लीकेज होने की वजह से लगी. सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया.

बताया गया है कि सेक्टर 19 में ओम प्रकाश पांडे सेवा संस्थान का शिविर है. यहां कर्मा घूरपुर निवासी राजेंद्र जायसवाल टेंट लगाकार कल्पवास कर रहे हैं. बताया गया है कि राजेंद्र कुमार के टेंट में रविवार सुबह चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर से गैस लीकेज होने से आग लग गई.

आग लगते ही वहां शोर-शराबा के बीच अफरातफरी मच गई. जानकारी होते ही पुलिस और अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंच गए. कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एक टेंट और उसमें रखा सामान जल गया.

Latest News

अमेरिका के दूरस्थ द्वीपों पर टाइफून Sinlaku ने मचाई तबाही, तेज हवाओं और बारिश के चलते इलाकों में भारी नुकसान

Super Typhoon : वर्तमान में प्रशांत महासागर में उमड़े  सुपर टाइफून ने अमेरिका के दो दूरस्थ द्वीपों पर भयंकर...

More Articles Like This