Stock Market: गिरावट लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.26 प्रतिशत यानी 199 अंक की गिरावट लेकर 75,939 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान में, जबकि 25 शेयर लाल निशान पर थे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) 0.44 प्रतिशत यानी 102 अंक की गिरावट लेकर 22,929 के स्‍तर पर बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान पर और 41 शेयर लाल निशान में बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में गिरावट

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट अडानी पोर्ट्स में 4.63 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा बीईएल में 4.42 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज में 4.26 प्रतिशत, ट्रेंट में 2.89 प्रतिशत और ग्रेसिम में 2.69 प्रतिशत दर्ज हुई. इससे इतर ब्रिटानिया में 0.95 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 0.81 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 0.76 प्रतिशत, इन्फोसिस में 0.53 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 0.50 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई.

लाल निशान पर सभी इंडेक्‍स

आज शुक्रवार को सभी सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान में बंद हुए हैं. सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया में 3.54 प्रतिशत की दर्ज हुई. इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 2.06 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 2.95 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.24 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.70 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.17 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.49 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.51 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.61 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 2.70 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.32 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.57 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 1.46 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.45 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.44 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.

ये भी पढ़ें :- महाकुंभ पर अफवाह फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन, 54 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ उठाए गए ये कदम

 

  

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This