UP: सांसद दिनेश शर्मा बोले- ‘कुंभ को गाली देने वालों के लिए नर्क में है जगह’, कहा- अमेरिका इस पर कर रहा रिसर्च

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा शनिवार को यूपी के बाराबंकी पहुंचे. यहां उन्होंने जिला सहकारी बैंक सभागार में बजट पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि कुंभ को गाली देने वालों के लिए नर्क में जगह बची है. जैसे वरुण को पवित्रता दिखती है, वहीं गिद्ध को हर जगह मांस के लोथड़े की तलाश रहती है. कुंभ जैसा बड़ा आयोजन करना आसान नहीं है. अमेरिका जैसे देश इस पर रिसर्च कर रहे हैं कि आखिर प्रदेश सरकार ने इतना बड़ा आयोजन कैसे कर डाला.

सांसद ने कहा- प्रियंका और राहुल का कुंभ में स्वागत है
एक सवाल के जवाब में राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रियंका और राहुल का कुंभ में स्वागत है. बस उनकी दृष्टि अच्छी होनी चाहिए. चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि कुंभ में स्नान के बाद उम्मीद है कि कांग्रेस को एक और वारिस मिल जाए. उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी आई थी. दिल्ली चुनाव में यह दोनों लड़के खो गए. आपस में इतना लड़े की गठबंधन षडबंधन बनकर रह गया. अब दोबारा इनकी वापसी होने वाली नहीं है.

कुंभ में सनातन की शक्ति देख दुनिया आश्चर्यचकित
उन्होंने कहा कि कुंभ में सनातन की शक्ति देख दुनिया आश्चर्यचकित है. कहा कि 50 करोड़ लोग कुंभ में पहुंच चुके हैं. इतने बड़े आयोजन को व्यवस्थित ढंग से निपटना आसान नहीं है, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने यह कर दिखाया. इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी. योगी बाबा को बुलडोजर बाबा नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था बाबा कहा जाए तो ज्यादा बेहतर होगा.

Latest News

Ranji Trophy विजेता टीम से मिले CM अब्दुल्ला, खिलाड़ियों को सौंपी 2 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि

Ranji Trophy Winners: जम्मू-कश्मीर ने फरवरी में अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता था. इसके बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

More Articles Like This