UP: महाकुंभ पर टिप्प्णी को लेकर भड़के CM योगी, कहा- गिद्धों को लाशें नजर आती हैं…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP: महाकुंभ को लेकर टिप्पणी करने पर विपक्षी दलों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर हमला बोला. उन्होंने महाकुंभ में अव्यवस्था और भगदड़ के मुद्दे पर जवाब देते हुए कहा कि समाजवादियों और वामपंथियों को सनातन की सुंदरता रास नहीं आ रही है.

उन्होंने एक सोशल मीडिया टिप्पणी के माध्यम से विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वो मिला. गिद्घों को केवल लाश मिली. सुअरों को गंदगी मिली. संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली. आस्थावानों को पुण्य मिला. गरीबों को रोजगार मिला. अमीरों को धंधा मिला. श्रद्घालुओं को साफसुथरी व्यवस्था मिली. पर्यटकों को अव्यवस्था मिली. सद्भावना वाले लोगों को जातिरहित व्यवस्था मिली. एक ही स्थान पर सभी जाति के लोगों ने स्नान किया. सीएम ने कहा कि महाकुंभ को लेकर किए जाने वाले प्रश्न समाजवादियों और वामपंथियों की नीयत को दर्शाते हैं.

सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ की व्यवस्थाओं को मैंने खुद देखा है. सपा सरकार में हुए कुंभ में एक गैर सनातनी को कुंभ का प्रभारी बना दिया गया था, क्योंकि तब के मुख्यमंत्री के पास इसके लिए समय नहीं था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा नेताओं के व्यवहार को लेकर भी विपक्ष को घेरा. उन्होंने कहा कि ये लोग संविधान की बात करते हैं. लोकतंत्र की बात करते हैं और महापुरुषों के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा के लोगों का जो आचरण था वो बताता है कि वो संविधान के बारे में क्या सोचते हैं.

16 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन के आयोजनों से यूपी को नई पहचान मिली है. प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा बदली है. प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है. यही कारण है कि लाखों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ रहे हैं. हम लोगों ने अब तक 16 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा है, जिससे कि 60 लाख युवाओं को रोजगार मिला है. ये डबल इंजन की सरकार का ही परिणाम है कि आज दुनिया भर के देश यूपी में निवेश के लिए आ रहे हैं.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This