Ghazipur: के.एल. इंटरनेशनल विद्यालय में प्रवेश परीक्षा संपन्न

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजीपुरः सकरा में स्थित के.एल. इंटरनेशनल विद्यालय में सभी कक्षाओं में दाखिले के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई. इस प्रवेश परीक्षा में जिले के 200 बच्चे शामिल हुए.

विधायक डा. विरेंद्र यादव ने बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत किया
प्रवेश परीक्षा में भाग लेने आए बच्चों को तिलकर लगाकर जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव ने स्वागत किया. श्री यादव ने बच्चों का हौसलाअफजाई करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. प्रवेश परीक्षा पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई.

उत्साहित दिखे प्रवेश परीक्षा में आए बच्चे
प्रवेश परीक्षा में आए बच्चे काफी उत्साहित दिखे. परीक्षा संपन्न होने के बाद बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया. परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में प्रधानाचार्य प्रशांत यादव, व्यवस्थापिका प्रियंका एवं शिक्षक स्टाफ रिचा, प्रियंका, हर्षिता, मीनू, विष्णु, शिवदास, नितिश, सौरभ आदि का सराहनीय योगदान रहा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This