सुनीता विलियम्स की वापसी पर PM मोदी ने लिखा पत्र, कहा- भारत की बेटी की मेजबानी करना खुशी की बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर लौट रहे हैं, जिसपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. अंतरिक्ष यात्री विलियम्स और विल्मोर के धरती वापसी को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पत्र लिखा है. इस पत्र में पीएम ने सुनीता विलियम्स को शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की बेटी की मेजबानी करना खुशी की बात होगी.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि “मैं आपको भारत के लोगों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं. आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई. हमारी बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने चर्चा की कि हमें आप पर और आपके काम पर कितना गर्व है. वहीं, इस बातचीत के बाद मैं खुद को आपको पत्र लिखने से नहीं रोक पाया.’’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘‘जब मैं संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्राओं के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप या राष्ट्रपति बाइडेन से मिला, तो मैंने आपका कुशलक्षेम पूछा. उन्‍होंने कहा कि 1.4 बिलियन भारतीयों ने हमेशा आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व किया है. हाल के घटनाक्रमों ने एक बार फिर आपकी प्रेरणादायी दृढ़ता को प्रदर्शित किया है.”

‘हजारों मील दूर लेकिन दिल के करीब‘

उन्‍होंने आगे लिखा कि “भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिल के करीब हैं. भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. बोनी पंड्या आपकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी. मुझे यकीन है कि स्वर्गीय दीपकभाई का आशीर्वाद भी आपके साथ है.

साल 2016 में मुझे संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान आपके साथ उनसे मुलाकात की याद आती है. आपकी वापसी के बाद, हम भारत में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हैं. भारत के लिए अपनी सबसे शानदार बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी. मैं माइकल विलियम्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आपको और बैरी विल्मोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं.”

इसे भी पढें:-भारत सरकार का ऐतिहासिक कदम, पूरी तरह से सील होगा म्यांमार बार्डर; FMR भी बंद

 

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This