Eid: यहां रद्द की गई ईद की छुट्टी, UP में मौलाना भड़के, बोले- यह खतरनाक परंपरा…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Eid Al-fitr: हरियाणा सरकार द्वारा ईद-उल-फितर की छुट्टी रद्द करने पर यूपी की राजधानी लखनऊ में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे भारत की गंगा–जमुनी तहजीब पर हमला करार दिया. उन्हेंने कहा कि यह एक खतरनाक परंपरा की शुरुआत है. उन्होंने इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की.

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि भारत में सभी धर्मों के त्योहारों को मिलकर मनाने की परंपरा रही है. ईद, होली, दीपावली जैसे पर्व सामाजिक सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय न केवल मुसलमानों की धार्मिक स्वतंत्रता पर चोट है, बल्कि देश की सदियों पुरानी साझी संस्कृति के खिलाफ है. उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से इस फैसले को वापस लेने की मांग की.

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे फैसलों और तत्वों पर नियंत्रण रखना चाहिए, जो सांप्रदायिकता को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को अपने फैसले पर पुनर्विचार कर ईद की छुट्टी बहाल करनी चाहिए, ताकि सभी समुदायों के बीच विश्वास बना रहे और देश की सद्भावना को कोई आंच न आए.

Latest News

दिवाली की रात चौराहे पर मंडराता है अनहोनी का साया? आधी रात को भूलकर भी न करें ये गलती!

Diwali 2026: दिवाली का पर्व सिर्फ दीप जलाने और खुशियां मनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई धार्मिक...

More Articles Like This