IPl 2025 LSG Vs PBKS: जीत की लय जारी रखने के लिए आज पंजाब से भिड़ेगी लखनऊ, जानें टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IPl 2025 LSG Vs PBKS: आज आईपीएल 2025 IPL का 13वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (LSG Vs PBKS) के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 7.30 बजे खेला जाएगा.

LSG Vs PBKS हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में एलएसजी इस मैच में आत्मविश्वास से भरी हुई होगी, क्योंकि उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में अपना खाता खोलने के बाद, एलएसजी घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की लय जारी रखना चाहेगी. पंजाब किंग्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस पर 11 रन की जीत के साथ आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत की. आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ एलएसजी का रिकॉर्ड बेहतर है, उसने चार में से तीन मैच जीते हैं. पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो एलएसजी ने किंग्स पर 21 रन की घरेलू जीत दर्ज की थी.

मैच का लाइव प्रसारण

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स मैच का लाइव प्रसारण लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम से होगा. शाम 7.30 बजे से मैच की शुरुआत होगी और 7 बजे टॉस होगा. मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट उपलब्ध होगी.

LSG Vs PBKS संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें- अपनी स्पेशल फोर्सेज को पहले से ज्यादा मजबूत कर रहा है भारत, जानिए कैसी है प्लानिंग

Latest News

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से किसे मिलेगा फायदा और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 29 August 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This