Stock Market: बढ़त के साथ भारतीय शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त लेकर बंद हुआ है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत या 309 अंक की बढ़त लेकर 77,044 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर, जबकि 12 शेयर लाल निशान में रहे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्‍स निफ्टी आज 0.47 प्रतिशत यानी 108 अंक की बढ़त लेकर 23,437 के स्‍तर पर बंद हुआ. एनएसई पर ट्रेडेड 2977 शेयरों में से आज 2068 शेयर हरे निशान पर और 834 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. वहीं, 75 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. आज 54 शेयर 52 वीक हाई पर बंद हुए हैं। वहीं, 11 शेयर 52 वीक लो पर बंद हुए.

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

एनएसई पर आज सबसे अधिक 20 प्रतिशत तेजी सोमा टेक्सटाइल्स, सेकमार्क कंसल्टेंसी और आर्किडप्ली डेकोर में दर्ज हुई. इसके अलावा, राज ऑयल मिल्स में 19.98 प्रतिशत और मनकसिया एल्युमिनियम में 19.98 प्रतिशत की तेजी आई है.

सेक्टोरल इंडेक्‍स का हाल

भारतीय शेयर बाजार में आज 3 सेक्टर्स को छोड़कर सभी सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली है. निफ्टी ऑटो में 0.44 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.27 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.26 प्रतिशत की गिरावट आई है. इससे इतर सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.45 प्रतिशत की दर्ज हुई.

वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.71 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.82 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.06 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1.63 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.56 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.54 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.24 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.52 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.04 प्रतिशत की तेजी आई है.

ये भी पढ़ें  :- बांग्लादेश में गर्माया राष्ट्रीय चुनाव में देरी का मुद्दा, मो. यूनुस से मुलाकात करेगें बीएनपी नेता

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This