Stock Market: जोरदार तेजी के साथ शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबार दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार तेजी लेकर बंद हुआ. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 ने 21 अप्रैल को लगातार पांचवें ट्रेडिंग सेशन में बढ़त हासिल की. बीएसई सेंसेक्स 855.3 अंक की बढ़त लेकर 79,408.50 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 50, 273.90 ​​अंक की बढ़त लेकर 24,125.55 पर बंद हुआ. बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्‍स में लगातार 2.20 फीसदी और 1.67 फीसदी की तेजी दर्ज की गई.

निवेशकों की हुई मोटी कमाई

घरेलू शेयर बाजार में उछाल से निवेशकों की पूंजी में आज एक सेशन में 6 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. बीएसई-लिस्टेड फर्मों का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब 426 लाख करोड़ रुपये हो गया. बीते पांच ट्रेडिंग सेशन की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स में 5,561 अंकों की उछाल आई.  जबकि निफ्टी 50 में 1,726 अंक की तेजी आई. इन पांच सेशन में निवेशकों की पूंजी में लगभग 32 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.

टॉप गेनर और टॉप लूजर स्टॉक्स

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहीं. वहीं अडानी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे.

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की तेजी आई, क्योंकि इस प्रमुख निजी ऋणदाता ने मार्च तिमाही के लिए अपने इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट में 7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की, जो 18,835 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के मार्च तिमाही के शुद्ध लाभ में क्रमिक आधार पर 3. 3 फीसदी की वृद्धि के बाद इंफोसिस के शेयरों में 2 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग 2 फीसदी की तेजी आई, जिससे बेंचमार्क इंडेक्‍स में भी तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी UP सरकार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This