Pahalgam Attack: पहलगाम में हमले वाली जगह पहुंचे अमित शाह, सेना के अधिकारियों से ली जानकारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः बीते मंगलवार की दोपहर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर गोलियां बरसाई. आतंकियों के इस हमले में दो विदेशी पर्यटकों सहित 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इस हमले को लेकर देशवासियों में आक्रोश है. हमले की जिम्मेदारी कश्मीर में आतंक का नया पर्याय बने लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है.

आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन में है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पहलगाम में घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेते हुए सेना के अधिकारियों से जानकारी ली. वहीं पीएम मोदी भी सऊदी अरब की यात्रा से भारत लौट आए हैं. संभावना है कि वह आज जम्मू-कश्मीर जाएं.

अमित शाह ने आतंकी वारदात को लेकर कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. हम अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देंगे. गृह मंत्री अमित शाह सभी एजेंसियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This