कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली भारतीय छात्रा की लाश, चार दिन से थी लापता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada: एक बार फिर से कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत की खबर सामने आई है. भारतीय छात्रा वंशिका, जो कि चार दिनों से लापता थी, संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव बरामद किया गया है. छात्रा की मौत की पुष्टि भारतीय उच्चायोग ने की है. वंशिका भारत के पंजाब राज्य के डेरा बस्सी की मूल निवासी थी. ओटावा में स्थानीय पुलिस ने कहा है कि वंशिका के मौत के कारणों की जांच की जा रही है.

पहले भी गोली लगने से हुई थी छात्रा की मौत

मालूम हो कि इस घटना से करीब 10 दिन पहले कनाडा में एक 21 वर्षीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार, छात्रा काम पर जाने के लिए बस अड्डे पर खड़ी थी. इसी दौरान एक कार सवार ने अन्य वाहन पर गोली चलाई. ये गोली छात्रा को लग गई थी और छात्रा की मौत हो गई थी. छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई थी, जो ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज की छात्रा थी.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This