भारत से डरा पाकिस्तान, इस्लामाबाद और लाहौर को घोषित किया नो फ्लाई जोन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में आतंकी हमला कर बेकसूरो की जान लेने वाले आतंकियों के आका पाकिस्तान को अब भारत से डर लग रहा है. पाकिस्तान के तमाम नेता दावा कर रहे हैं कि भारत कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ सकता है. खौफ के माहौल के बीच अब पाकिस्तान की सरकार ने अपनी रक्षा करने के लिए बड़ा फैसला किया है. पाकिस्तान ने अपने दो अहम शहरों इस्लामाबाद और लाहौर को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है.

2 मई तक नहीं उड़ेंगे विमान

पाकिस्तान से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने 2 मई की तारीख तक अब इस्लामाबाद और लाहौर पर नो टू एयरमैन यानी नौटेम इश्यू कर दिया है. इसके अनुसार, अब ये नो फ़्लाई जोन होगा और यहां पर कोई भी एयरक्राफ्ट फ्लाई नहीं करेगा. मालूम हो कि इस्लामाबाद और लाहौर पाकिस्तान के सबसे ज्यादा जरूरी शहरों में से एक हैं.

24 से 36 घंटे में हो सकता है हमला: पाक मंत्री

भारत से डर का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार देर रात करीब 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. तरार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि उन्हें जानकारी मिली है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में पाकिस्तान पर हमला कर सकता है. तरार ने गुहार लगाते हुए कहा है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है. दुनिया में हमने हमेशा इसकी निंदा की है.

Latest News

Shardiya Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This