26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा का लिया जाएगा वॉइस सैंपल, कोर्ट ने दी इजाजत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mumbai Attack Case: 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा की अब वॉइस सैंपल और लिखावट के नमूने लिए जाने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए अब पटियाला हाउस कोर्ट ने भी इजाजत दे दी है.

दरअसल, मामले की जांच में जुटी एनआईए ने कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की थी, जिसमें तहव्वुर राणा की वॉइस सैंपल और लिखावट के नमूने लेने की इजाजत मांगी गई थी. हालांकि इसके लिए अब कोर्ट की ओर से मंजूरी दे दी गई है.  

26/11 आतंकी हमले में मारे गए 160 लोग  

बता दें कि 26/11 आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा 12 दिन की एनआईए की हिरासत में है. 26/11 मुंबई हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में तहव्वुर हुसैन राणा अहम नाम है, जिसे मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का करीबी भी माना जाता है.

मुबंई में हुए इए हमले ने पूरे भारत को हिला कर रख दिया. पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर आए 10 आतंकियों ने आधुनिक हथियारों से लैस होकर मुंबई में भीड़भाड़ वाली जगहों को निशाना बनाया था, जिसमें 160 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

इसे भी पढें:- सुनीता विलियम्स के बाद अब शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष जाने को तैयार, रच सकते है इतिहास

Latest News

Dussehra 2026: दशमी पर जरूर करें इन पौधों की पूजा, दूर होगी नकारात्मकता, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dussehra 2026:हिन्दु धर्म में दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. इस दिन...

More Articles Like This