भारत-ईरान की 20वीं संयुक्त आयोग की बैठक, दोनों देशों ने आतंकवाद पर कही ये बात

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Iran Relations: इस समय में एक ओर जहां भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव अपने चरम पर है. वहीं, दूसरी ओर भारत और ईरान के बीच नई दिल्ली में 20वीं संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) आयोजित की गई, जिसकी सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने की.

इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने व्यापार और आर्थिक मुद्दों, कृषि, स्वास्थ्य सेवा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संपर्क और लोगों के बीच संबंधों पर सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा की.

दोनों देशों ने की आतंकवाद की कड़ी निंदा

जेसीएम में दोनों देशों के बीच आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी बातचीत की गई. साथ ही भारतीय पक्ष ने पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों के बारे में ईरानी प्रतिनिधिमंडल को जानकारी दी. ऐसे में दोनों पक्षों ने आतंकवाद की कड़ी निंदा करने के साथ ही इसके खतरे से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया.

दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर बनी सहमति

इसके अलावा, भारत और ईरान ने चिकित्सा उत्पाद विनियमन और सीमा शुल्क सहयोग को लेकर ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया. इस दौरान दोनों देशों ने कैदियों, मछुआरों, नाविकों और छात्रों से संबंधित मुद्दों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर सहमति जताई.

बता दें कि भारत यात्रा के दौरान ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. साथ ही ईरानी विदेश मंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भी बैठक की.

इसे भी पढें:-भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पड़ोसी देश में मची अफरा-तफरी, आर्मी कैंट इलाके से भागे पाकिस्तानी फौजी

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This