कॉरपोरेट कंपनियों के प्लेसमेंट सेल को मात दे रहा सेवायोजन कार्यालय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: योगी सरकार का सेवायोजन कार्यालय कॉरपोरेट कंपनियों के प्लेसमेंट सेल को मात दे रहा है. सरकार के प्रयास से राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्रतिभावान युवाओं को उनके योग्यता के अनुसार नौकरी मिल रही है. योगी सरकार युवाओं को देश ही नहीं, विदेशों में भी नौकरी के अवसर दिला रही है. वाराणसी में वर्ष 2024 में लक्ष्य से दोगुना रोजगार मेला लगा, जिसमें लक्ष्य से पांच गुना युवाओं को जॉब ऑफर मिला. भारत के साथ ही जापान, स्लोवाकिया, दुबई समेत अन्य देशों की राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने युवाओं को उनके टैलेंट के अनुसार नौकरी दी.
विदेशों में अधिकतम करीब 18,00,000 रुपये और देश में अधिकतम लगभग 6,60,000 रुपये के पैकेज का ऑफर मिला है. योगी सरकार की औद्योगिक नीतियां, बेहतर कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था, मूलभूत ढांचे में जबरदस्त सुधार और जीरो टॉलरेंस ने पूर्वांचल के प्रतिभावान युवाओं को नौकरी देने उनके शहरों तक आ रही है. वाराणसी के सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में वाराणसी में आयोजित रोज़गार मेलों में लगभग 733 कंपनियां नौकरी देने आई थीं. रोज़गार मेलों में लगभग 14686 युवाओं को जॉब मिला. इसमें 398 महिलाएं भी शामिल हैं. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके प्रतिभा के अनुसार देश और विदेशों में जॉब मिला है.

वर्ष 2024 में रोजगार मेले के आंकड़े

  • आयोजित रोजगार मेले की संख्या-81
  • प्रतिभाग करने वाली कंपनियों की संख्या –733
  • चयनित अभ्यर्थियों की संख्या-14686
  • चयनित पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या -14288
  • चयनित महिला अभ्यर्थियों की संख्या –398

वर्ष 2024 में रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियां

रोज़गार मेले में प्राइवेट व पब्लिक सेक्टर के अलावा कई नामी बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया. भारत सरकार की उपक्रम स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का अवसर देती है. इसके अलावा राष्ट्रीयकृत बैंक,ऑटो मोबाइल कंपनी, सिक्योरिटी सोल्युशन कंपनी, टेक्सटाइल, एसआईआईसी, शिव शक्ति एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, फुटवियर, सर्विस सेक्टर, रियल स्टेट, सेल्स एंड मार्केटिंग, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, आईटी सॉफ्टवेयर, एजुकेशन,सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट, टीम प्लस एच.आर.सर्विसेस, अयूडज़ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, पुखराज हेल्थ केयर जालंधर, मिलिनियम स्किल्स असेसर प्राइवेट लिमिटेड, गुडविल इंडिया मैनेजमेंट, डाक्टर लालपैथ आदि जैसी कई सेक्टरों से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया था.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This