Sri Lanka: श्रीलंका में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 21 की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sri Lanka bus accident: श्रीलंका के सेंट्रल प्रोविंस प्रांत स्थित कोटमाले क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना की खबर है. दरअसल यहां एक बस अनियत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस हादसे की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है.

फिसलकर खाई में गिर गई बस

पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस वक्‍त हुआ जब यात्रियों से भरी बस के चालक ने पहाड़ी रास्ते पर बाएं मुड़ने की कोशिश की. टर्न लेते ही बस फिसलकर खाई में गिर गई. हालांकि पुलिस द्वारा इस की जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि राज्य परिवहन निकाय के स्वामित्व वाली बस में 75 यात्री सवार थे.

कुरुनेगाला जा रही थी बस

पुलिस के मुताबिक, बस दक्षिणी तीर्थस्थल कटारगामा से उत्तर-पश्चिमी शहर कुरुनेगाला जा रही थी. इसी बीच श्रीलंका के परिवहन एवं राजमार्ग उपमंत्री प्रसन्ना गुनासेना ने बताया कि दुर्घटना में 21 लोगों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

यह भी पढ़ें:-बात नहीं रण होगा… महाभीषण होगा… पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर तो भड़के निशिकांत दुबे

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This