जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, दो ऑपरेशन में 6 आतंकी ढेर

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anti Terrorism Operation in Kashmir: पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों को जड़ से खत्‍म करने का संकल्‍प ले लिया है. जम्‍मू कश्‍मीर में भारतीय सेना और स्‍थानीय पुलिस की संयुक्‍त टीम आतंकियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए रही है. हाल ही में चलाए गए दो ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षा बलों ने 6 आतंकवादियों को मार गिराया है. शुक्रवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेस के जरिए इसकी जानकारी दी गई है.

मारे गए 6 आतंकी

भारतीय सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आतंकियों के खिलाफ हाल ही में चलाए गए दो ऑपरेशन में छह आतंकवादी मार गिराए गए. ये दोनों अभियान दुर्गम इलाके और काफी ऊंचाई पर हुए. सेना के अधिकारी ने बताया कि फरार आतंकियों की तलाश जारी है. उन्‍होंने कहा कि आतंकियों का पूरी तरह से सफाया ही सुरक्षाबलों का लक्ष्य है.

यहां चला ऑपरेशन

विक्टर फोर्स के जीओवसी मेजर जनरल धनंजय जोशी ने बताया कि 12 मई को केलार इलाके में अत्यंत ऊंचाई पर आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिली. 13 मई की सुबह कुछ गतिविधि नजर आने पर सुरक्षाबलों ने उन्हें चुनौती दी. इसके बाद आतंकियों ने गोलाबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में ये आतंकी मारे गए. दूसरा ऑपरेशन त्राल में चला, जहां एक गांव में आतंकियों के होने की खबर मिली थी. सेना ने इलाके को चारो तरफ से घेर लिया. घेरे का अभियान जब चल रहा था तो आतंकियों ने अपनी जगह बदल ली और सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने लगे.

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पहले गांव के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर किए गए. जो छह आतंकवादी मारे गए उनमें शाहिद कुट्टे भी था, जो एक जर्मन पर्यटक सहित दो बड़े हमलों में शामिल था. आतंकी नेटवर्क की फंडिंग में भी वह शामिल था.

आतंकियों का सफाया करने को प्रतिबद्ध हैं…

आईजीपी कश्मीर वीके बिर्दी ने कहा कि शोपियां के केलार और त्राल इलाके में ये दोनों ऑपरेशन चलाए गए. इस अभियान में 6 आतंकवादी मारे गए. हम आतंकियों के पूरे नेटवर्क को खत्‍म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें :- India-UK Free Trade Agreement: द्विपक्षीय व्यापार में 2030 तक सालाना 15% की वृद्धि का अनुमान

Latest News

Sugarcane Price: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा! गन्ने पर 709.50 रुपये प्रति टन अतिरिक्त बोनस, सरकार ने मंजूर किए 603 करोड़ रुपये

Sugarcane Price Tamil Nadu: तमिलनाडु के गन्ना किसानों के लिए दिवाली से पहले अच्छी खबर सामने आई है. राज्य सरकार...

More Articles Like This