Neeraj Chopra: दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Neeraj Chopra: देश के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2025 में जबरदस्त भाला फेंककर नया इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने को चोपड़ा की ‘शानदार उपलब्धि’ बताया है.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री के ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल से बधाई संदेश दिया गया है. भारत के ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर के पार भाला फेंककर इतिहास रच दिया. उन्होंने फाइनल में अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर भाला फेंककर अपना पर्सनल बेस्ट बनाया. इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में फेंका था.

नीरज के प्रदर्शन से झूम उठा पूरा मैदान

बेस्ट थ्रो के बावजूद, नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. जर्मनी के वेबर जूलियन ने 91.06 मीटर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. नीरज छह में से पांचवें थ्रो तक नंबर एक पर थे, लेकिन छठे और आखिरी थ्रो में जूलियन उनसे आगे निकल गए. 90 मीटर की दूरी केवल एक आंकड़ा नहीं थी, बल्कि नीरज चोपड़ा के लिए यह एक चुनौती बन चुकी थी. वह कई बार इस आंकड़े के बेहद करीब पहुंचे थे, लेकिन हर बार 88 या 89 मीटर तक सीमित रह गए. नीरज चोपड़ा ने जब तीसरे प्रयास में यह ऐतिहासिक थ्रो किया, तो पूरा मैदान झूम उठा. इस प्रदर्शन में उनके नए कोच जान जेलेज्नी की भूमिका भी अहम मानी जा रही है.

व्यक्तिगत रूप से एक बहुत बड़ी जीत

नीरज ने हाल ही में जर्मन कोच डॉ. क्लॉस बार्टोनिएट्ज को हटाकर तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जेलेज्नी (चेक गणराज्य) को अपना कोच बनाया था. इस थ्रो के साथ नीरज अब 90 मीटर क्लब में शामिल हो गए हैं, जिसमें ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पाकिस्तान के अर्शद नदीम जैसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं. यह उपलब्धि नीरज के लिए सिर्फ एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी एक बहुत बड़ी जीत है.

इन दिग्गजों से हुआ नीरज का सामना

दोहा में यह नीरज का इस सीजन का पहला बड़ा मुकाबला था, जहां उनका सामना दो बार के वर्ल्ड चैंपियन और 2024 ओलंपिक कांस्य पदक विजेता ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन, चेकिया के याकुब वाडलेजच (2024 के दोहा विजेता), जर्मनी के वेबर जूलियन और मैक्स डेह्निंग, केन्या के जूलियस येगो और जापान के रोडरिक जेंकी डीन जैसे दिग्गजों से हुआ.

ये भी पढ़ें- डोनाल्‍ड ट्रंप को कतर से गिफ्ट में मिला 400 मिलियन डॉलर का विमान, गरमाई अमेरिकी राजनीति, ‍सुरक्षा एजेंसियां भी चितिं‍त

Latest News

वोटिंग से पहले बंगाल में हिंसा, आपस में भिड़े TMC और BJP कार्यकर्ता, CAPF जवान समेत कई घायल

West Bengal Election: उत्तर 24 परगना के जगतदल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के...

More Articles Like This