NIA ने मुंबई एयरपोर्ट से ISIS के दो इनामी आतंकियों को किया गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आईईडी के निर्माण और परीक्षण से संबंधित 2023 के मामले में प्रतबंधित ISIS आतंकवादी संगठन के स्लीपर मॉड्यूल के फरार दो इनामी सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

शनिवार को जांच एजेंसी ने बताया कि अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में पहचाने गए दो लोगों को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से इमिग्रेशन ब्यूरों ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वे इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत वापस लौटने की कोशिश कर रहे थे.

दो वर्षों से फरार थे दोनों आरोपी

पिछले दो वर्षों से दोनों आरोपी से फरार थे. दोनों को हिरासत में लेने के बाद एनआईए की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ एनआईए की विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट भी जारी किया हुआ था. NIA ने दोनों आरोपियों के बारे में सूचना देने वालों पर 3-3 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था. इन दोनों के खिलाफ आपराधिक साजिश से संबंधित मामला दर्ज है. इनके साथ ही पुणे स्लीपर मॉड्यूल के आठ अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

एनआईए ने कहा कि इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पहले से ही गिरफ्तार अन्य आरोपियों के साथ आरोप पत्र दायर किया गया था. ये लोग पुणे के कोंढवा में अब्दुल्ला फैयाज शेख द्वारा किराए पर लिए गए एक घर से आईईडी इकट्ठा करने में लगे हुए थे.

इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी

अब्दुल्ला फैयाज शेख और तल्हा खान के अलावा, मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की पहचान मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, अब्दुल कादिर पठान, सिमाब नसीरुद्दीन काजी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, शमील नाचन, आकिफ नाचन और शाहनवाज आलम के रूप में की गई है.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This