हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में मास्टर की पढ़ाई कर रही बेल्जियम की होने वाली राजकुमारी, सामने आई तस्वीरें

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Belgium: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक माने जाने वाली हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से दिग्‍गज नेताओं से लेकर उद्योगपतियों तक का नाम जुड़ा है. इस यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों की लिस्‍ट में बराक ओबामा, नील डीग्रास टायसन, मार्गरेट एटवुड, रतन टाटा और कई अन्य शामिल हैं. इसी बीच बेल्जियम की राजकुमारी एलिजाबेथ भी पिछले साल मैसाचुसेट्स में हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में अपनी पढ़ाई शुरू करने के लिए आईं.

पब्लिक पॉलिसी से मास्टर्स कर रहीं

बेल्जियम की क्राउन प्रिंसेस एलिजाबेथ वर्तमान में हार्वर्ड में पब्लिक पॉलिसी में दो साल के मास्टर डिग्री प्रोग्राम में दाखिला लिया है. एलिजाबेथ का जन्‍म साल 2001 में हुआ था, जो किंग फिलिप और क्वीन मथिल्डे के चार बच्चों में सबसे बड़ी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, एलिजाबेथ, डचेस ऑफ ब्रैबेंट, बेल्जियम के सिंहासन की उत्तराधिकारी हैं. किंग फिलिप और क्वीन मैथिल्डे की सबसे बड़ी बेटी होने के नाते वह बेल्जियम की पहली रानी के रूप में इतिहास रचेंगी.

अमेरिकी छात्र जीवन का ले रहीं आनंद

वर्तमान में बेल्जियम की शाही राजकुमारी अमेरिकी छात्र जीवन का आनंद ले रही हैं. बता दें कि  ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इतिहास और राजनीति में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने पब्लिक पॉलिसी में दो वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में दाखिला लिया और सितंबर 2024 में हार्वर्ड में अपनी पढ़ाई शुरू की.

बेल्जियम के रॉयल पैलेस ने सोशल मीडिया पोस्ट में उनके दाखिले की घोषणा करते हुए लिखा, “हेलो यूएसए! राजकुमारी एलिजाबेथ ने @harvardkennedyschool में पब्लिक पॉलिसी में अपनी मास्टर डिग्री शुरू की. ”

शाही राजकुमारी की इच चीजों में है रुचि?

अपनी शानदार साख होने के बाद भी एलिजाबेथ की रुचि केवल अकादमिक नहीं रही है. उन्होंने  बेल्जियम की रॉयल मिलिट्री अकादमी में एक साल पूरा कर लिया है. बेल्जियम के शाही परिवार की वेबसाइट पर यह भी बताया गया है कि वह डच, फ्रेंच, जर्मन और अंग्रेजी में पारंगत है और उन्हें स्कीइंग, रोइंग और सेलिंग पसंद है.

इसे भी पढें:-आज द्रौपदी मुर्मू रचेंगी इतिहास, सबरीमाला मंदिर जाने वाली होंगी भारत की पहली राष्ट्रपति

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This