पाकिस्तान: गोली मारकर टिकटॉकर की हत्या, गेस्ट बनकर घर में घुसा था हमलावर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

पाकिस्तान: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां टिकटॉक पर वीडियो बनाने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद हमलावर फरार हो गया. इस वारदात से इलाक में सनसनी फैल गई. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून और समा टीवी के मुताबिक, युवती की पहचान फेमस टिकटॉक स्टार सना यूसुफ के तौर पर हुई है. खबरों की मानें तो हमलावर घर में मेहमान बनकर आया था.

घर में घुसकर सना को मारी गोली

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से ये बात सामने आई है कि सना को काफी करीब से गोली मारी गई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सना के घर में घुस आया और फिर उसने सना को सामने देखकर गोली मार दी. इस दौरान सना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी

सना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल से ताल्लुक रखती थी. उन्होंने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर फेम हासिल किया था. समा टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आरोपी मेहमान बनकर सना के घर में दाखिल हुआ था. सना इस्लामाद के सेक्टर जी-13 में रहती थीं. ऐसे में एक शख्स गेस्ट के रूप में उनके घर में आया और सना को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला.

कातिल की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने सना के शव को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (PIMS) में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, इस केस में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. सना की मौत अभी भी पुलिस के लिए राज बनी हुई है. पुलिस सना के कातिल का पता लगाने के प्रयास में जुटी है.

Latest News

18 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

19 अक्टूबर 2026, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. इसके...

More Articles Like This