मई में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में शानदार तेजी, पहली बार बिक्री 4 फीसदी के पार

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों से मालूम चला है कि मई में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री का कंट्रीब्यूशन 4% को पार कर गया, जबकि 2024 की इसी अवधि में यह 2.6% था. मई के रिटेल डेटा अप्रैल के 3.5% से 0.5% की बढ़ोतरी दर्शाते हैं. रिटेल सेल्स के बढ़ते आंकड़े कंज्यूमर्स द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में महत्वपूर्ण बदलाव को दिखाते हैं तथा क्लीनक मोबिलिटी की ओर ट्रांजिशन की बढ़ती गति का संकेत देते हैं.
इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के रिटेल आंकड़ों से पता चलता है कि इस सेगमेंट में प्लेयर्स ने करीब 12304 यूनिट की बिक्री की है, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा केवल 8029 यूनिट्स पर का था. एफएडीए के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में रिटेल बिक्री 12,233 यूनिट्स की दर्ज की गई.

Two-Wheeler की कैटेगरी का अच्छा प्रदर्शन

दूसरी ओर शुक्रवार को जारी FADA के आंकड़ों से पता चलता है कि मई में ऑटो कंपनियों की बिक्री में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 5% की मामूली बढ़ोतरी देखी गई. सेगमेंट के हिसाब से टू-व्हीलर की कैटेगरी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें साल-दर-साल आधार पर 7.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.
इसके बाद थ्री-व्हीलर (6.2% की बढ़ोतरी) का स्थान रहा तथा ट्रैक्टर सेगमेंट में साल-दर-साल आधार पर 2.7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. FADA के अनुसार शुभ विवाह तिथियों मजबूत रबी फसल और प्री-मानसून डिमांड से प्रेरित मजबूत सेमी-अर्बन/रूरल डिमांड ने दोपहिया वाहन सेगमेंट को साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज करने में मदद की है.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This