Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज सेंसेक्स (BSE Sensex) 56.53 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 82,571.67 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी 50 (NSE Nifty) ने 23.05 अंकों की तेजी लेकर 25,164.45 के स्‍तर पर कारोबार की शुरुआत की. बता दें कि कल यानी बुधवार को सेंसेक्स 80.34 अंकों के नुकसान लेकर 82,311.38 के स्‍तर पर खुला था. हालांकि, निफ्टी 50 ने मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में शुरुआत की थी.

इंफोसिस के शेयरों में गिरावट

गुरुवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 17 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले. वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से 21 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की 29 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ खुले और इंफोसिस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.23 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

बढ़त के साथ खुलने वाले शेयर

इनके अलावा, आज सनफार्मा के शेयर 0.66 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.65 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 0.47 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.44 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.36 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.28 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.20 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.16 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.11 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। भारतीय स्टेट बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर आज बिना किसी बदलाव के खुले।

किन शेयरों ने नुकसान में शुरू किया कारोबार

दूसरी ओर, एचसीएल टेक के शेयर 0.56 फीसदी, टाटा स्टील 0.54 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.48 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.45 फीसदी, एटरनल 0.35 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.35 फीसदी, पावरग्रिड 0.34 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.30 फीसदी, टीसीएस 0.24 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.21 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.18 फीसदी, आईटीसी 0.13 फीसदी, टाइटन 0.13 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.10 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 फीसदी और एनटीपीसी के शेयर 0.01 फीसदी के नुकसान के साथ खुले.

ये भी पढ़ें :- Rajasthan: तीन राज्यों में ED की छापेमारी, जाने क्या है मामला

Latest News

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा धन लाभ और कौन रहे सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 July 2026: आज बुधवार, 8 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग...

More Articles Like This