नौकरी छोड़ेंगे तो मिलेगा पैसा… गूगल ने अपने कर्मचारियों को दिया Buyout का ऑफर

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Google Jobs: तकनीकी दुनिया की दिग्‍गज कंपनी गूगल ने बड़ा कदम उठाया है. गूगल ने अपने अलग-अलग विभाग में कर्मचारियों के लिए Buyout का ऑफर दिया है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि यदि वे नौकरी छोड़कर जाते हैं तो उन्हें अच्छा-खासा पैसा दिया जाएगा. जिन डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को ये ऑफर दिया गया है उनमें नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन (K&I), सेंट्रल इंजीनियरिंग, मार्केटिंग, रिसर्च और कम्यूनिकेशन शामिल हैं. कंपनी का कदम औपचारिक छंटनी न होकर, एक वैकल्पिक और सम्‍मानजनक विदाई का विकल्‍प मानी जा रही है.

2023 से लगातार घट रही है कर्मचारियों की संख्या 

CNBC की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने 2023 में 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था. उसके बाद से ही कंपनी लगातार कर्मचारियों की संख्या कम करते जा रही है. अब गूगल ने वॉलेंटरी एग्जिट प्रोग्राम के तहत कर्मचारियों को अपनी मर्जी से कंपनी छोड़ने का विकल्‍प दिया है. हालांकि, इस बायआउट ऑफर के तहत कितने कर्मचारी निकाले जाएंगे, इसकी संख्या को लेकर कोई स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है.

कंपनी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है कॉस्ट कटिंग

गूगल ने पुष्टि की है कि बायआउट ऑफर केवल अमेरिका आधारित कर्मचारियों के लिए ही लागू होगा. बता दें कि गूगल के कुछ डिपार्टमेंट उन रिमोट वर्कर्स के लिए ऑफिस आकर काम करना अनिवार्य कर रही है जो ऑफिस से 50 मील के दायरे में रहते हैं. ये बायआउट ऑफर ऐसे समय में आया है जब कंपनी के फाइनेंस चीफ Anat Ashkenazi ने अक्टूबर में कहा था कि कॉस्ट कटिंग उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है. जानकारी दें कि गूगल 2025 में एआई इंफ्रा पर अपना खर्च बढ़ा रहा है.

जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं, वे छोड़ सकते हैं नौकरी

गूगल के नॉलेज एंड इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट में करीब 20 हजार कर्मचारी हैं. इस इकाई का पुनर्गठन अक्टूबर में किया गया था, जिसकी जिम्‍मेदारी गूगल के कार्यकारी निक फॉक्स को मिली थी. मंगलवार को फॉक्स ने एक मेमो भेजकर कहा कि जो कर्मचारी कंपनी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं, वे नौकरी छोड़ सकते हैं और जो कर्मचारी अपने काम को लेकर उत्साहित हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, वे कंपनी में बने रहें.

ये भी पढ़ें :- REPO रेट में कटौती के बाद तीन बैंकों ने भी घटाई ब्याज दरें, जानें कितना सस्ता हुआ लोन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This