ईरान ने “या फातिमा जहरा” के नारे के साथ इजरायल पर किया हमला, सामने आया वीडियो

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-Israel Conflict: इजरायल और ईरान के बीच पिछले चार दिनों जंग जारी है. इस जंग में हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं युद्ध के पूरे क्षेत्र में फैलने की आशंका है. इन सबके बीच शनिवार को ईरानी सेना द्वारा इजराइल पर हमला करने का एक वीडियो सामने आया है, जिसे दुनिया भर में ईरान समर्थक खूब शेयर कर रहे हैं.

या फातिमा जहरा के लगाए नारे

वीडियो में मिसाइल हमलें के दौरान कमांड रूम दिखाई दे रहा है. इसमें ईरानी अधिकारी हमले से पहले ‘या फतिमा जहरा’ के नारे लगाते दिख रहे हैं. इसके बाद ये बहस छिड़ गई है कि फातिमा जहरा का इस युद्ध से क्या कनेक्‍शन है और इजरायल पर हमले से पहले ईरानी अधिकारियों ने ये नारे क्‍यों लगाए?

मुस्लिमों के लिए फातिमा जहरा अहम महिला है. वह इस्लाम के आखिरी नबी मोहम्मद की बेटी और हजरत अली की पत्नी थी. हजरत अली मुसलमानों के पहले इमाम थे, शिया मुसलामानों में हजरत अली कर दर्जा बहुत ऊपर माना जाता और उनकी पत्नी फतिमा जहरा का भी माना जाता है.

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के चेयरमैन मुफ्ती शमून ने इसके बारे में बताया कि फतिमा जहरा जन्नत में महिलाओं की सरदार होंगी. उनको दुनिया भर की औरतों के लिए प्रेरणा माना जाता है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस्लामी इतिहास में हुई यहूदी जंगों से भी उनका कोई न कोई जुड़ाव होगा, जो ईरानी अधिकारी उनका नाम लेकर अटैक कर रहे हैं.

पहली यहूदी और इस्लामी जंग से फातिमा जहरा का रिश्ता

हजरत फातिमा जहरा का खैबर की जंग (7 हिजरी/629 ईस्वी) से कोई प्रत्यक्ष रिश्ता या सक्रिय भागीदारी ऐतिहासिक स्रोतों में दर्ज नहीं है. खैबर की जंग यहूदियों के खिलाफ एक सैन्य अभियान था, जिसमें पैगंबर मोहम्मद के नेतृत्व में मुसलमानों ने खैबर के यहूदी कबीलों के खिलाफ जीत दर्ज की थी. इस युत्र में हजरत अली, जो फातिमा जहरा के पति थे, उन्‍होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मुख्‍य रूप से खैबर के किले को फतह करने में भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान इजरायल पर नहीं करेगा परमाणु हमला, ईरान के दावे को किया खारिज

 

 

 

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी जी की कृपा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This