इजरायल ने हैक किया ईरान का न्यूज चैनल, किए साइबर अटैक, महिलाओं के बाल काटते हुए आए सामने वीडियो

Must Read

Israel Iran War : इजरायल-ईरान के बीच चल रहे संघर्ष में इजरायल, ईरान पर लगातार ताबड़तोड़ हमले कर रही है. इस हमले को लेकर इजरायल अन्य मोर्चों पर भी ईरान को धूल चटा रहा है. इस दौरान हमले में इजरायल ने ईरान पर बड़ा साइबर अटैक किया है. बता दें कि इजरायल ने साइबर अटैक करते हुए ईरानी न्यूज चैनल को ही हैक कर लिया. न्यूज चैनल हैक करने के बाद उसमें ईरानी महिलाओं के बाल काटते हुए वीडियो में दिखाई गए. इस दौरान ईरानी ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने कहा कि उसने इजरायल के इस साइबर अटैक को नाकाम कर दिया है.

बैंकिंग सेक्‍टर पर भी किया हमला

जानकारी के मुता‍बिक हमले के दौरान इजरायल ने ईरान के बैंकिंग सेक्टर पर भी साइबर अटैक किया था. दोनों देशों के हमले के दौरान ईरानी सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि बैंक सेपाह और बैंक पसारगाड को निशाना बनाया गया और बैंक के सिस्टम को रिस्टोर कर लिया जाएगा.

ईरान के सरकारी बैंक का डेटा किया नष्‍ट

ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए एक एंटी ईरानी सरकार हैकिंग ग्रुप ने दावा किया था कि उसने साइबर के जरिए ईरान के सरकारी बैंक, बैंक सेपाह का डेटा नष्ट कर दिया है. मीडिया के मुताबिक, इस ग्रुप के इजरायल से संबंधित होने की आशंका है और इन्होंने पहले भी ईरान पर कई साइबर हमले किए हैं. बता दें कि इस ग्रुप को गोंजेश्के दारांदे या Predatory Sparrow के नाम से जाना जाता है.

 इसे भी पढ़ें :- अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा कनाडा, PM मोदी-मार्क कार्नी की मुलाकात के बाद कनाडाई खुफिया एजेंसी ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This