Bangladesh: कोर्ट में शेख हसीना का पक्ष रखेंगे अमीनुल गनी, असफल हो सकता है मोहम्‍मद युनूस का प्रण

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladesh: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को मुकदमा लड़ने और अपना पक्ष रखने के लिए बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण-1 ने एक वकील मुहैया कराया है. ऐसे में अब कोर्ट में वरिष्ठ वकील अमीनुल गनी हसीना का पक्ष रखेंगे. बता दें कि शेख हसीना ने 2008 में बांग्लादेश की सत्ता संभाली थी, लेकिन अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद हसीना का तख्तापलट हो गया.

ऐसे में हसीना पर सरकार में रहने के दौरान भ्रष्टाचार और नरसंहार के कुल 100 मुकदमे दर्ज हैं. हालांकि अब उनको वकील का मिलना बड़ी राहत मानी जा रही है. बता दें कि  अमीनुल गनी की गिनती बांग्लादेश के शीर्ष वकीलों में होती है, जिसकी हसीना सरकार के दौरान कोर्ट में तूती बोलती थी. ऐसे में यदि गनी कोर्ट में सही तरीके से हसीना का पक्ष रखते हैं, तो सरकार का प्रोपेगंडा ध्वस्त हो सकता है.

कोर्ट को सुनना होगा गनी की दलीले

बता दें कि अब तक बांग्लादेश की कोर्ट लगातार हसीना का पक्ष सुने बिना ही फैसला सुना रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. गनी यदि कोर्ट में शेख हसीना की दलीले रखते है, तो वो अदालत को सुनना होगा उसके बाद ही कोई फैसना सुनाना होगा. वहीं, मोहम्‍मद यूनुस ने चुनाव से पहले ही शेख हसीना को दोषी ठहराने का प्रण ले रखा है, लेकिन अब जिस तरीके से अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण फैसला ले रही है, उससे युनूस का प्रण पूरा होना आसान नहीं दिख रहा है. बता दें कि बांग्लादेश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होना प्रस्तावित है.

हसीना परिवार पर लगातार कस रहा शिकंजा

शेख हसीना के बाद अब उनके परिवार पर भी शिकंजा कसता जा रहा है. दरअसल, हसीना की बहन, बेटे और भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक पर बांग्लादेश की एटीएस की सख्त कार्रवाई जारी है. साथ ही उनकी संपति भी जब्‍त की जा रही है.

वहीं, जिस मामले में शेख हसीना को बचाव पक्ष का वकील मिला है. वो मामला कोर्ट की अवमानना से जुड़ा है. दरअसल, यूनुस सरकार का कहना है कि हसीना ने नेताओं से फोन पर बातचीत में कोर्ट के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जिसके सभी सबूत सही हैं. इस पर कोर्ट ने सवाल उठाया कि क्या आपने कानून के मुताबिक इस केस में न्यायमित्र का चयन किया है? क्या आपने बचाव पक्ष को वकील मुहैया कराया है? इस पर यूनुस सरकार के वकील बगल झांकने लगे. पहले इन सभी की नियुक्ति हो फिर हम केस को आगे सुनेंगे.

इसे भी पढें:-चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुतिन से की फोन पर बात, ईरान-इजरायल जंग को लेकर किया ये आह्वान

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की फिर बढ़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This