Kanker Naxal Encounter: कांकेर में मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kanker Naxal Encounter: पुलिस और माओवादी के बीच कांकेर में मुठभेड़ हुई. पुलिस ने एक महिला माओवादी के शव के साथ ही मौके से दो हथियार बरामद किए हैं. कुछ और माओवादी के मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई जा रही है. माओवादी की छोटी टुकड़ी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

इस मुठभेड़ की जानकरी देते हुए पुलिस ने बताया कि थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला और कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी. जिसके बाद सर्चिंग अभियान पर DRG और बीएसएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी रवाना हुई थी.

सर्चिंग के दौरान आज ग्राम आमाटोला-कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र मे संयुक्त पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक महिला माओवादी का शव और हथियार बरामद हुआ है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This