विदेश की धरती पर भारतीय कूटनीति का जादू, ईरान ने सिर्फ भारतीय छात्रों के लिए खोला एयर स्पेस

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran: विदेशी धरती पर एक बार फिर भारत की कूटनीति का जादू देखने को मिल रहा है. तेहरान ने इजरायल-ईरान युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलकर भारत के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ईरान ने केवल भारत के लिए अपना एयर स्पेस चालू करने का ऐलान किया है. ईरान के इस कदम से कम से कम एक हजार भारतीय छात्रों की स्वदेश वापसी का रास्ता साफ हो गया है.

आज रात तक दिल्ली लौटेंगे भारतीय छात्र 

ईरान द्वारा अपना हवाई क्षेत्र खोले जाने के कारण आज रात 1,000 छात्र दिल्ली लौट आएंगे. ईरान के इस कदम से तेहरान में फंसे हुए भारतीय छात्रों की वापसी सुनिश्चित हो गई है. इससे सभी छात्रों ने राहत की सांस ली है. पहली फ्लाइट आज रात करीब 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी. दूसरी और तीसरी फ्लाइट शनिवार को दिल्‍ली आएंगी. इनमें से एक सुबह और दूसरी शाम को नई दिल्ली पहुंचेगी. इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिचायक माना जा रहा है.

ईरान में इतने भारतीय छात्र

साल 2025 की शुरुआत तक भारत सरकार की ओर से दी गई एक जानकारी के मुताबिक, ईरान में कुल लगभग 10 हजार भारतीय नागरिक मौजूद थे, जिनमें 6 हजार छात्र शामिल हैं. अब तक विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ईरान में कुल 10,320 भारतीय नागरिक मौजूद थे. इनमें 445 भारतीय मूल के अन्य लोग भी शामिल हैं। यानी कुल मिलाकर 10,765 भारतीय ईरान में हैं. वर्तमान युद्ध की स्थिति में, करीब 6,000 भारतीय छात्र ईरान में मौजूद हैं. जबकि बाकी अन्य नागरिक हैं.

ये भी पढ़ें :-  बिहार के बाद ओडिशा पहुंचे पीएम मोदी, किया भव्य रोड शो, लोगों ने बरसाएं फूल

 

 

Latest News

Iran Israel Conflict: इजरायल का मिसाइल हमला, तेहरान में गुल हुई बिजली, लेबनान में 4 सैनिकों की मौत

Iran Israel Conflict: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रही है. इजरायल और ईरान...

More Articles Like This