Varanasi: योगी सरकार ने श्रावण मास में रोडवेज की बसों को दुरुस्त और व्यवस्थित रखने के दिए निर्देश

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Varanasi: श्रावण मास में काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रोडवेज बस का बेड़ा तैयार किया जा रहा है. योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवाओं को दुरुस्त और व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं. कांवड़ यात्रा, रक्षाबंधन तथा अन्य प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. चालक-परिचालक द्वारा हर हाल में यात्रियों से शालीन व अच्छे व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए हैं.
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि आगामी त्योहारों ख़ास तौर पर श्रावण मास में पड़ने वाले कांवड़ यात्रा व रक्षाबंधन में वाराणसी परिक्षेत्र की रोडवेज बसों को संचालित करने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. बसों को मार्ग पर भेजने से पूर्व परीक्षण कर साफ-सुथरी स्थिति में भेजा जाएगा। बसों के शीशा और बैठने की सीट को ठीक करने के बाद ही इसे संचालित किया जायेगा. चालकों, परिचालकों और बस स्टेशनों पर तैनात सभी स्टाफ को यात्रियों से मृदुल व्यवहार किये जाने का निर्देश दिया गया है. जरुरत पड़ने पर इन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा.
मार्ग पर मिलने वाले यात्री को शिष्टाचार पूर्ण व्यवहार करते हुए बस में बैठने, गंतव्य स्थान पर उतारे जाने के लिए भी निर्देश जारी किये गए है. बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने,पेयजल, सुलभ शौचालय एवं साफ-सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था रहेगी. मार्ग पर पड़ने वाले सभी बस स्टेशनों से होकर बसें संचालित हों, इसकी निगरानी की जाएगी. ड्यूटी के दौरान सभी चालक और परिचालक वर्दी में रहेंगे. बस स्टेशनों पर अनाउंसमेंट के लिए सभी उपकरणों को ठीक रखा जाएगा. सभी बसों में फस्र्ट एड किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This