दिल्ली में पुराने रेलवे स्टेशन का बदला जाएगा नाम, CM रेखा गुप्ता ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Must Read

Purani Dilli Railway Station News : वर्तमान समय में दिल्ली के पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठी है. बता दें कि इस मामले को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्र लिखकर कहा है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘महाराजा अग्रसेन रेलवे स्टेशन’ रखा जाए.

वरिष्‍ठ नेताओं ने दी ये जानकारी

ऐसे में मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि महाराजा अग्रसेन समाज सेवा और न्याय के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उन्‍होंने कहा कि इस स्‍टेश्न का नाम उन्‍हीं के नाम पर रखा जाए. भारतीय जनता पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने यह जानकारी दी कि 19 जून को मुख्य्मंत्री ने रेलमंत्री को यह पत्र लिखा. इस बात की जानकारी और कॉपी अब सामने आई है.

बता दें कि इस मामले पर रेलमंत्री के तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन राजधानी के सबसे अहम स्टेशनों में से एक है.

  इसे भी पढ़ें :- ईरान के करीबी दो मुस्लिम देशों पर इजरायल की नजर, ‘बनाना चाहता है…’

Latest News

बढ़ती उम्र में भी खुद को रखना है जवां और निरोगी, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Lifestyle Tips: 40 की उम्र तक आते-आते पुरुषों का पेट बाहर निकलने लगता है और शरीर में बहुत कमजोरी...

More Articles Like This