Thailand: फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री शिनावात्रा निलंबित

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Thailand: कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ फोन कॉल का ऑडियो लीक होने के बाद थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा को निलंबित कर दिया गया. सांविधानिक न्यायालय ने पीएम पर नैतिकता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया. उधर, संकट में फंसी गठबंधन सरकार को लेकर थाईलैंड के राजा ने मंगलवार को सरकार में नए कैबिनेट सदस्यों की नियुक्तियों को मंजूरी दी.

मालूम हो कि थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा की कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत का ऑडियो लीक हो गया था. इसके बाद थाईलैंड में हंगामा हो गया और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए. वहीं, ऑडियो लीक के बाद थाईलैंड में अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या सांविधानिक न्यायालय प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा पर लीक हुए कॉल के मामले में नैतिकता के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाने वाली याचिका पर विचार करेगा?

मुझे प्रक्रिया स्वीकार: शिनावात्रा
पेतोंगतार्न शिनावात्रा ने कहा कि वह इस प्रक्रिया को स्वीकार करेंगी और उसका पालन करेंगी, हालांकि, वह नहीं चाहतीं कि उनके काम में बाधा आए. उन्होंने कहा कि मैं इस मामले को लेकर चिंतित हूं. पैतोगतार्न को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक आयोग के कार्यालय द्वारा कथित तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन की जांच का भी सामना करना पड़ रहा है.

अनुतिन की जगह फुमथम बने उप प्रधानमंत्री
फोन कॉल लीक होने के बाद थाईलैंड की गठबंधन सरकार से प्रमुख पार्टी भूमजाइथाई ने समर्थन वापस ले लिया. इसके बाद मंगलवार को थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोर्न ने प्रधानमंत्री पेतोंगतार्न शिनावात्रा के नए मंत्रिमंडल को मंजूरी दी.  नए मंत्रिमंडल में पूर्व उप प्रधानमंत्री और भूमजाइथाई पार्टी के नेता अनुतिन चारविरकुल को हटाया गया है. उन्होंने ऑडियो लीक होने कारण गठबंधन सरकार छोड़ दी थी. अनुतिन की जगह फुमथम वेचायाचाई को नियुक्त किया गया है. फुमथुम रक्षा मंत्री थे. वे अब गृह मंत्रालय का भी कार्यभार संभालेंगे.

Latest News

समन्वय बैठक में भारत ने भूटान को सौंपे 290 करोड़, 13वीं पंचवर्षीय योजना की परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

New Delhi: भारत ने 13वीं पंचवर्षीय योजना के तहत चल रही कई विकास परियोजनाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता के...

More Articles Like This