Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ है. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 170.22 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट लेकर 83,239.47 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 48.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत का नुकसान लेकर 25,405.30 के स्‍तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से केवल 11 कंपनियों के शेयर ही बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 19 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से केवल 17 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 32 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर सबसे अधिक 0.98 फीसदी के बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे अधिक 1.91 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

हरे निशान में बंद हुए ये शेयर

बीएसई सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज इंफोसिस के शेयर 0.51 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.44 फीसदी, एनटीपीसी 0.36 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.36 फीसदी, एटरनल 0.35 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.29 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.29 फीसदी, आईटीसी 0.16 फीसदी, सनफार्मा 0.05 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.05 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

इन शेयरों में गिरावट

वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को बजाज फिनसर्व के शेयरों में 1.38 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.30 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.80 फीसदी, टाइटन 0.76 फीसदी, ट्रेंट 0.76 फीसदी, एसबीआई 0.75 फीसदी, टीसीएस 0.66 फीसदी, भारती एयरटेल 0.59 फीसदी, एचसीएल टेक 0.43 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.40 फीसदी, पावरग्रिड 0.39 फीसदी, एलएंडटी 0.34 फीसदी, बीईएल 0.20 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.16 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.16 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.14 फीसदी, टाटा स्टील 0.03 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 0.01 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ शुरू होगी ‘श्रीरामायण यात्रा’, इन सुविधाओं से लैस, जानें डिटेल

Latest News

Assembly Election: बंगाल में चुनाव के बीच भड़की हिंसा, CRPF जवानों पर फेंके गए पत्थर, अमित शाह बोले-घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग दर्ज की गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम...

More Articles Like This