Earthquake: भूकंप से कांपी यूपी-दिल्ली और हरियाणा की धरती, भयवश लोग घरों से बाहर निकले

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Earthquake: गुरुवार की सुबह दिल्ली-हरियाणा और यूपी में भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए. झंटके महसूस होते ही तमाम लोग भयवश अफरा-तफरी के बीच घरों से बाहर निकल गए.

गुरुवार सुबह 9.04 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ सहित कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, हरियाणा के झज्जर में आज सुबह 9:04 बजे भारतीय समयानुसार रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. दिल्ली-एनसीआर में भी इसके तेज़ झटके महसूस किए गए.

झज्जर में दो महसूस किए गए भूकंप के झटके
झज्जर में दो मिनट में दो बार भूकंप के तेज  झटके महसूस किए गए. झज्जर में सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया. उसके बाद 9 बजकर 10 मिनट पर हल्का झटका महसूस किया गया. अचानक भूकंप का झटका लगने से लोग भयभीत हो गए. तमाम लोग घरों से बाहर निकले गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई.

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This