भारत के इस दोस्त की पाकिस्ता‍न से बढ़ रही नजदीकियां, मॉस्को ने इस्लामाबाद से चुपचाप कर ली ये डील

Must Read

Pakistan : वर्तमान समय में भारत का सबसे करीबी दोस्‍त उसके दुश्‍मन के करीब जाता दिख रहा है. जानकारी के मुताबिक, हाल ही में पाकिस्तान-रूस ने मिलकर मॉस्को में पाकिस्तान स्टील मिल्स (PSM) को फिर से शुरू करने के लिए एक डील साइन की है.

मॉस्को में पाकिस्तान के दूतावास में हुआ समझौता

मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि दोनों देशों के बीच यह समझौता मॉस्को में पाकिस्तान के दूतावास में हुई. इस दौरान माना जा रहा है कि यहीं से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हो रही है. बता दें कि पाकिस्तान का करीबी चीन भी PSM को फिर से शुरू करने की दौड़ में था, लेकिन रूस के साथ पाकिस्‍तान की बात पक्की हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस डील का मकसद PSM में फिर से स्टील का प्रोडक्शन शुरू करना है और धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाना है.

रूस के सहयोग से इतिहास…

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सहायक हारून अख्तर खान का कहना है कि “रूस के सहयोग से PSM का पुनरुद्धार हमारे साझा इतिहास और एक मजबूत औद्योगिक भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.” ऐसे में उन्‍होंने बताया कि पाकिस्तान स्टील मिल्स का निर्माण 1971 में पूर्व सोवियत संघ की सहायता से किया गया था. जानकारी के मुताबिक, 2008-09 के बीच इसे 16.9 बिलियन पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ, जो अगले पांच सालों में बढ़कर 118.7 बिलियन तक पहुंच गई.

इसे भी पढ़ें :- अमेरिका-रूस के बीच भारत को पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान देने की लगी होड़, क्या होगा इंडियन एयर फोर्स का फैसला?

Latest News

23 October 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

23 October 2026 Ka Panchang: 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This