चीन में आई तबाही, प्राकृतिक आपदा से 34 लोगों की मौत, 80 हजार लोगों को किया गया रेस्क्यू

Must Read

China: चीन की राजधानी बीजिंग में बड़ी प्राकृतिक आपदा की खबर सामने आई है. जिसमें भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 34 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. बीजिंग और इसके आस पास के इलाकों में भयानक बारिश और बाढ़ आई है.

सरकारी टीवी चैनल और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,बीजिंग के मियुन जिले में 28 और यानछिंग जिले में 2 लोगों की जान गई है. जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं. इसके अलावा सोमवार को हेबेई प्रांत में लैंडस्लाइड में 4 लोगों की मौत हो गई है. ये दोनों इलाके शहर के बाहरी हिस्सों में स्थित हैं.

80,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

चीन की सरकारी मीडिया की ओर से दी गई जानकारी के हवाले से बताया है कि बीजिंग के उत्तरी क्षेत्र में कई दिनों से भारी बारिश जारी है जिस कारण 30 लोगों की मौत हो गई है. चीन की राजधानी में 80,000 से अधिक लोगों को एक से दूसरी जगह ले जाया गया है. इलाके में दर्जनों सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और 136 गांवों की बिजली काट दी गई है.

बीजिंग में हाई अलर्ट, स्कूल और निर्माण कार्य बंद

बीजिंग प्रशासन ने सोमवार रात 8 बजे टॉप लेवल इमरजेंसी रिस्पॉन्स जारी किया. इसके तहत सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है. निर्माण कार्य और बाहरी गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है.

चीन सरकार ने हपेई प्रांत को 50 मिलियन युआन की इमरजेंसी सहायता भेजी है. साथ ही चेंगदे, बाओडिंग और झांगजियाकौ जैसे प्रभावित शहरों में राहत कार्यों के लिए केंद्रीय टीमें रवाना की गई हैं.

कहां कितने लोगों की मौत?

बीजिंग के मियुन जिले में सबसे ज्यादा 28 लोगों की मौत हुई है. वहीं, यानकिंग जिले में दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा सोमवार को पड़ोसी हेबेई प्रांत में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 8 अन्य लोग अभी भी लापता हैं. चीन की समाचार एजेंसी के मुताबिक, चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने बताया है कि मियुन में भारी बारिश और बाढ़ से गंभीर जनहानि हुई है और उन्होंने बचाव प्रयासों का आह्वान किया है.

बीजिंग के अधिकारियों ने सोमवार की रात से आपातकालीन प्रतिक्रिया शुरू की है. लोगों को घरों के अंदर रहने, स्कूलों को बंद करने, निर्माण कार्य को स्थगित करने तथा बाहरी पर्यटन और अन्य गतिविधियों को तब तक रोकने का आदेश दिया गया है.

राष्ट्रपति का निर्देश

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को लापता लोगों की तलाश, प्रभावितों को बसाने और हताहतों की संख्या कम करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया है. बाढ़ के कारण 136 गांवों में बिजली गुल हो गई और दर्जनों सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं. प्रशासन ने लोगों से नदियों और निचले इलाकों से दूर रहने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें:-‘हमारे पास एक आखिरी मौका’, पांचवें टेस्ट से पहले Gautam Gambhir ने भरा खिलाड़ियों में जोश

Latest News

Chaitra Navratri 2026 4th Day: नवरात्रि के चौथे दिन ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Chaitra Navratri 2026 4th Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के चौथे...

More Articles Like This