‘अगर सबूतों का है एटम बम तो तुरंत करें परीक्षण… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को दी चुनौती

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar: पटना में एक मीडिया संस्‍थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के एटम बम वाले बयान का जवाब दिया. उन्‍होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास सबूतों का एटम बम है तो उसका परीक्षण तुरंत कर देना चाहिए.

मालूम होकि इन दिनों विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर निशाना साध रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोटों की चोरी का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि निर्वाचन आयोग बिहार में ‘वोट चोरी’ में शामिल है और इस बारे में उनके पास ऐसा पुख्ता सबूत है, जो ‘एटम बम’ की तरह है, जिसके फटने पर आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी.

चौराहे से किसकी तुलना की?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनाव आयोग पर निशाना साधने के लिए शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की. राजनाथ सिंह ने आगामी विधानसभा चुनावों की तुलना एक चौराहे से की, जिसमें एक रास्ता (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत) आगे की प्रगति की ओर ले जाता है और दूसरा (‘इंडिया’ गठबंधन के तहत) बिहार को अराजकता और जाति संघर्ष के पुराने दौर में वापस ले जाता है.

‘संसद में भूकंप आने की बात कह चुके हैं राहुल’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि उनके पास एटम बम है. अगर ऐसा है, तो उन्हें तुरंत उसे फोड़ देना चाहिए. उन्हें बस यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह खुद खतरे से दूर रहें. सारे सबूत जनता के सामने रखिए. मगर सच्‍चाई ये है कि उनके पास न तो कोई सबूत है न ही प्रमाण. सनसनीखेज बाते करना उनकी पुरानी आदत है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को राहुल गांधी के पिछले बयानों की याद है. उन्‍होंने कहा कि,  “राहुल गांधी ने संसद में भूकंप आने की धमकी दी थी, लेकिन जब उन्होंने अपनी बात रखी, तो वह एक बेकार बात साबित हुई.”

चुनाव आयोग और कांग्रेस के बारे में कही ये बात

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का चुनाव आयोग एक ऐसी संस्था है, जो निर्विवाद ईमानदारी के लिए सम्मानित है. राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. विपक्ष के नेता को किसी संवैधानिक संस्था के बारे में निम्न स्तर की बयानबाजी करना शोभा नहीं देता. राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता को याद दिलाया कि उनकी अपनी पार्टी के हाथ खून से रंगे हैं, जिन्होंने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी.”

सीएम नीतीश की तारीफ

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में 20 साल के शासन के दौरान राज्य को पटरी पर लाने में मदद करने के लिए गठबंधन सहयोगी नीतीश कुमार की भी सराहना की. उन्‍होंने कहा कि, “नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अब बदहाल नहीं रहा. ‘द इकोनॉमिस्ट’ जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित पत्रिका, जिसने कभी इस राज्य को भारत का पिछलग्गू बताया था, अब इसके बदलाव का जिक्र कर रही है.”

ये भी पढ़ें :-  श्रावण मास में काशी की धरा से PM Modi ने अन्नदाता को सौंपी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त

 

 

 

 

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This