दिल्ली में पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, जबरन लाल किले के भीतर घुसने की कर रहे थे कोशिश, जांच दल ने पकड़ा

Must Read

Delhi: दिल्ली पुलिस ने जबरन लाल किले के भीतर घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है. जब 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. दिल्ली पुलिस स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से पहले राजधानी में रोजाना सुरक्षा अभ्यास कर रही है.

सभी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे

पुलिस ने बताया कि ये सभी युवक जबरन लाल किले के भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. वे दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं. इनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है. पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज भी बरामद किए हैं.

पूछताछ करने पर पता चला कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं

पुलिस ने बताया कि सोमवार को लाल किला प्रवेश नियंत्रण कक्ष के पास हमारे सतर्क जांच दल ने 5 व्यक्तियों को रोका. उनके पास प्रवेश के लिए वैध पास नहीं था. पूछताछ करने पर पता चला कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं. वे लाल किला देखने आए थे, क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि लाल किला 15 जुलाई से आम जनता के लिए बंद है. हालांकि, इन नागरिकों से पूछताछ में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. उन्हें कानून के अनुसार निर्वासित करने की प्रक्रिया चल रही है.

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जारी किए थे यह आदेश

सुरक्षा कारणों से 16 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से संचालित एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के संचालित एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर या एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध है. दिल्ली पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह ने पिछले दिनों यह आदेश जारी किए थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This