देश के हवाई अड्डों पर आतंकी हमले का खतरा! बीसीएएस ने जारी किया अलर्ट, दिया ये निर्देश  

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Airport Security: देश के हवाई अड्डों पर संभावित आतंकी खतरे को लेकर नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस)  ने अलर्ट जारी किया है, साथ ही हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए है. बीसीएएस  ने 22 सितंबर से दो अक्टूबर की अवधि के दौरान एक आतंकवादी समूह से संभावित खतरे के मद्देनजर हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है.

बीसीएएस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि ‘‘केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी से हाल ही में प्राप्त जानकारी के मद्देनजर सभी हवाई अड्डों पर सभी संबंधित पक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे हवाई अड्डों, हवाई पट्टियों, हवाई क्षेत्रों, वायुसेना के स्टेशन, और हेलीपेड पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाएं. इसके अलावा, 22 सितंबर से दो अक्टूबर 2025 के बीच आतंकवादी समूहों से संभावित खतरे का संकेत दिया गया है.’’

पाकिस्तानी आतंकी समूह से खतरा!

सूत्रों के मुताबिक, बीसीएएस की यह एडवाइजरी एक पाकिस्तानी आतंकवादी समूह की गतिविधियों से संबंधित एक विशिष्ट सूचना पर आधारित है. इस एडवाइजरी में बीसीएएस ने यह भी कहा है कि स्थानीय पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, खुफिया ब्यूरो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखा जाए. एयरपोर्ट टर्मिनल, पार्किंग समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी की जाए. इसके अलावा सभी सीसीटीवी सिसिट्मस को नॉन-स्टॉप एक्टिव मोड में रखा जाए.

इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखती है, तो उसकी तुरंत जांच की जाएं. डोमेस्टिक और इंटरनेशनल कार्गो और मेल की क्लियरिंग से पहले विशेष जांच अनिवार्य कर दिया गया है. यात्रियों को संदिग्ध वस्तुओं या गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके अलावा, समय-समय पर अनाउंसमेंट्स और सिक्योरिटी ड्रिल्स भी कराए जाएंगे.

इसें भी पढें:-भूटान में भारत के नये राजदूत होंगे संदीप आर्य, वर्तमान में वियतनाम में हैं तैनात

Latest News

पहलगाम आतंकी हमलाः लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद भी आरोपी, चार्जशीट में NIA ने शामिल किया नाम

Pahalgam terror attack: एएनआई ने बड़ी कार्रवाई की है. पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को भी...

More Articles Like This