रूसी बच्ची ने भारतीय दोस्त के साथ गाई कन्नड़ भाषा की कविता, वीडियो वायरल

Must Read

Russian family in India : सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रूसी की एक बच्ची अपनी भारतीय दोस्त के साथ कन्नड़ भाषा की एक लोकप्रिय कविता गा रही है. बता दें कि रूसी बच्‍ची की मां ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है. देखते ही देखते कुछ ही देर में यह वीडियो यह वायरल हो गया.

इंस्टाग्राम पर साझा किया गया वीडियो

जानकारी देते हुए बता दें कि 2022 में यह परिवार रूस से भारत आया था. भारत के आने के बाद रूसी बच्‍ची की दोस्‍ती भारत के एक स्थानीय बच्ची से हुई. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सबसे पहले यह वीडियो रूसी बच्ची की मां ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उस वीडियों में हम देख सकते हैं कि इसमें दोनों बच्चियां साइकिल चला रही हैं और कन्नड़ भाषा की बच्चों की कविता ‘बन्नादा हक्की’ गा रही हैं. बता दें कि हिंदी में इसका मतलब रंगीन पक्षी होता है.

2022 में भारत आया रूसी परिवार

दोनों बच्चियां गाते हुए बहुत ही प्‍यारी लग रही हैं और एक साथ सुर मिला रही हैं. उस रूसी बच्‍ची की मां ने 2022 की कुछ तस्‍वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें उस वक्त की यादें हैं,  जानकारी के मुताबिक, रूसी बच्‍ची की मां ने वीडियो को पोस्‍ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘भारत में 3 साल. इसके साथ ही दोस्त और सहपाठी.. दोस्ती के 3 साल.’ बता दें कि इस समय सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है.

देश के लिए सौभाग्‍य की बात

ऐसे में वीडियो को रेडिट पर जब दोबारा शेयर किया गया, तो इस पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आयीं. इस दौरान एक यूजर ने पोस्‍ट पर लिखा कि ‘बेंगलुरु में रहने वाली एक रूसी बच्ची अपनी भारतीय दोस्त के साथ कन्नड़ कविता गा रही है. हमारे देश के लिए यह बहुत ही अच्‍छी बात है कि विदेशियों ने भी कन्नड़ सीखी है.’

इसे भी पढ़ें :- Ballia: बसंतपुर बी-फैक्स समिति में सुनीत सिंह सभापति, लल्लन प्रसाद उप-सभापति निर्विरोध निर्वाचित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This