धराली और हर्षिल में चौथे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, सीएम धामी खुद कर रहे निगरानी

Must Read

Uttarakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा एवं राहत कार्य चौथे दिन भी जारी है. धराली और हर्षिल में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरफ और अन्य एजेंसियां लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है. शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा, एमआई 17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से सुबह से ही युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है. गंगोत्री, हर्षिल, झाला, जसपुर, गंगोत्री में फंसे यात्रियों को सुरक्षित लाया जा रहा है.

सीएम धामी राहत एवं बचाव कार्यों पर रख रहे हैं नजर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लगातार राहत एवं बचाव कार्यों पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने अधिकारियों को सड़क, संचार, बिजली और खाद्य आपूर्ति बहाल करने के आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने का प्रयास कर रही है.

प्रभावित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाई जा रही राहत सामग्री 

राज्य आपद प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव विनोद सुमन ने बताया कि लोगों को सुरक्षित धराली-हर्षिल से आईटीबीपी मातली शिविर व जॉलीग्रांट (देहरादून) हेलीपैड तक शिफ्ट किया जा रहा है. इस कार्य में विशेष रूप से चिनूक और एमआई-17 जैसे एयरलिफ्टिंग संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है. प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री, पेयजल, दवाइयां एवं खाद्यान्न हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचाए जा रहे हैं.

वायुसेना ने 20 टन राहत सामग्री पहुंचाई

उधर, भारतीय वायुसेना भी राहत और बचाव के काम में जुटी है. वायुसेना के शिनुक और Mi-17V5 हेलीकॉप्टरों ने C-295 और AN-32 परिवहन विमान युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं. सड़क संपर्क ध्वस्त होने के बाद वायुसेना की भूमिका अहम हो गई है. वायुसेना ने 130 NDRF/SDRF/IA कर्मियों को तैनात किया और लगभग 20 टन राहत सामग्री हवाई मार्ग से पहुंचाई.

पीएम मोदी लगातार घटना की ले रहे जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं और केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग मिल रहा है. सड़क, संचार और बिजली की बहाली के साथ-साथ खाद्यान्न आपूर्ति पर सरकार का विशेष फोकस है और हेलीकॉप्टर की मदद से ये आवश्कताएं पूरी की जा रही हैं. उत्तरकाशी जिले में आज मौसम खराब होने की वजह से मातली से हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए.

अबतक 400 लोंगो को निकाला जा चुका है

उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य ने कहा, कल हमने लगभग 400 लोगों को निकाला. आज हमारा लक्ष्य लगभग 300 लोगों को निकालना है. आज सुबह तक 75 लोगों को निकाल चुके हैं. आवश्यक राहत सामग्री की आपूर्ति कल शुरू हुई और इसे धराली में लोगों को बांटा जा रहा है. जल्द ही बिजली और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बहाल कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:-बांका में रिश्तों की मर्यादा तार-तार: पत्नी ने पति को छोड़कर भांजे से की शादी, तस्वीर भेजकर दी जानकारी

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This