जम्मू- कश्मीर के डिप्टी सीएम के वाहन में लगी आग, टायर फटने से हुआ यह बड़ा हादसा..?

Must Read

Jammu-Kashmir: जम्मू- कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी एक बड़े हादसे में बाल- बाल बच गए हैं. श्रीनगर से मुगल रोड के रास्ते वह पुंछ में बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में उनके वाहन का टायर फट गया. इसके बाद उसमें आग लग गई. गनीमत रही कि चालक ने किसी तरह वाहन को रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.

यह तीसरी बार, मेरे साथ हुआ इस तरह का हादसा हुआ

वहीं उपमुख्यमंत्री ने इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया है. कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि हमें कबाड़ वाहन दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह तीसरी बार है जब मेरे साथ इस तरह का हादसा हुआ है. हालांकि, बाद में डिप्टी सीएम ने श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में जाकर दर्शन किए और माथा टेका. उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी अपने पूरे एस्कार्ट के साथ श्रीनगर से पुंछ जा रहे थे. पुंछ से करीब 50 किलोमीटर पहले चंडीमढ़ क्षेत्र के पास जंगल है. वहां अचानक उनके चलते वाहन का टायर फट गया. उसमें आग भी लग गई.

हमें कबाड़ वाहन दिए गए हैं- उपमुख्यमंत्री

चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका. उनकी सुरक्षा में साथ चल रहे अन्य वाहनों में सवार सुरक्षा कर्मियों ने उपमुख्यमंत्री को बाहर निकाला. बाद में उन्हें दूसरे वाहन में बिठाया गया. उपमुख्यमंत्री के वाहन का टायर बदलने के बाद वह वापस अपने वाहन पर पुंछ पहुंचे थे. इस हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कबाड़ वाहन दिए गए हैं. आरोप लगाया कि हमें वाहन नहीं दिए जा रहे हैं, बल्कि हम लोगों को जान से मारने की साजिश रची जा रही है. भगवान का लाख- लाख शुक्र है कि तीन बार हादसे हुए और तीन बार ही मैं बच गया.

Latest News

03 November 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

03 November 2026 Ka Panchang: 3 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन...

More Articles Like This